Advertisement

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लखनऊ के जे डब्लू मैरियट होटल में आयोजित विश्व मानक दिवस २०२२ के उपलक्ष्य में आयोजित मानक महोत्सव में कानपुर की फर्म अमित ग्रामोद्योग संस्थान को पूरे देश में अर्ध सैनिक बलों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले जूते एंकल बूट का प्रथम बी आई एस लाइसेंस मिलने पर सम्मानित किया गया | इस मौके पर संस्था के विपणन प्रबंधक श्री शिखर बाजपेई ने कहा की ये हमारी संस्था के लिए गर्व का विषय है उन्होंने ने इसके लिए अपनी संस्थान की पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं अथक प्रयास की सराहना की , उन्होंने ये बताया की संस्था उत्तम गुणवत्ता के सेफ्टी एवं मिलिट्री जूते बनाए के लिए हमेशा प्रयासरत है | अमित ग्रामोद्योग संस्थान ने कानपुर के चौबेपुर ग्रामीण क्षेत्र में २००३ में व्यापार की शुरुआत की थी एवं विश्व के कई देशों में निर्यात भी करती है |
लखनऊ में श्रीमती वीणा कुमारी , डॉ योगेश्वर शुक्ल एवं अन्य अधिकारीयों द्वारा मानक महोत्सव में देश में पहले लाइसेंस पाने वाली कंपनियों को सम्मानित किया गया एवं आई एस आई मार्क उत्पाद लेने एवं बेचने के महत्त्व पर चर्चा की उक्त में प्रमुख रूप से के अमित ग्रामोद्योग संसथान को IS 17012 का एवं एलिम्को को IS 17154 का प्रथम लाइसेंस मिलने पर सम्मानित किया गया | अधिकारीयों ने कानपुर शहर के प्रदेश की उद्योग में योगदान की सराहना की एवं जिन संस्थायों को प्रथम लाइसेंस मिला उनको शुभकामनायें दी एवं हमेशा गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने की सलाह भी दी | उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती वीणा कुमारी (आई ए एस) , डॉ योगेश्वर शुक्ल (चीफ साइंटिस्ट सी एस आई आर ) श्री एके महाराणा (निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो) श्री जीतेन्द्र कुमार बंगा (चीफ इंजिनियर पी डब्लू डी ) उपस्थित रहे |

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh