Advertisement

नेताजी को दिया जाए भारत रत्न व शिक्षकों के लिए उनके नाम पर पुरस्कार भी दिया जाए:कुलदीप यादव

कानपुर,आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आज पंडित परमानंद स्कूल श्याम नगर कानपुर में संगठन के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को नम आंखो से संबोधित करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि नेता जी हम सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षक साथियों को समाज में सम्मान जनक जीवन जीने का अधिकार इंटरमीडिएट एक्ट में परिवर्तन करते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष अमेलित कर के दिया माध्यमिक शिक्षा ही नहीं किसी भी विभाग में मानदेय पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की परंपरा यदि उत्तर प्रदेश में किसी ने डाली तो वह नेता जी थे शिक्षा शिक्षकों शिक्षार्थियों एवं शिक्षालयो के हित में जितने कार्य नेता जी ने किए उत्तर प्रदेश के इतिहास में अभी तक उसकी बराबरी करने वाला कोई नेता नहीं हुआ संगठन आज की कार्यकारिणी की बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करता है जिसमें महामहिम राष्ट्रपति से माननीय नेता जी को उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को देखते हुए भारत रत्न देने की मांग करता है और दूसरा नेता जी ने अपने तीन बार मुख्यमंत्री काल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान एवम शिक्षकों व कर्मचारियों के हित मे लिए गए तमाम निर्णयो को दृष्टिगत रखते हुए उनके नाम से प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन 22 नवंबर को एक पुरस्कार देने की घोषणा करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ दोनों प्रस्ताव के लिए प्रत्यावेदन महामाहिम राष्ट्रपति मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील बाजपेई बताया की कार्यकारिणी ने 16 अक्टूबर 2022 को नेताजी को विनम्र श्रद्धांजलि देने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। कार्यकारिणी की बैठक में सुनील बाजपेई चंद्रभान कटियार अशोक त्रिपाठी विजय प्रताप सिंह महेंद्र चौधरी शशि बाजपेई रमाकांत कटियार जसजीत कौर आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh