एंकर — भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में नगर निकाय चुनावों की तैयारी बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए । उन्होंने ने कहा कि पार्टी सभी सीटें जीतेंगी । डिप्टी सीएम के मुताबिक चुनाव की तैयारियां जोरों पर है । PM और CM के कामों को लेकर चुनाव में जाएंगे , भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है । ब्रजेश पाठक बोले बिना मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच होगी । जरूरत पड़ी तो बुलडोज़र चलाने की भी होगी कार्रवाई । मदरसों की जांच का अहम पहलू उनको मिलने वाली वित्तीय सहायता होगी । AIMIM के प्रदेश अध्य्क्ष शौकत अली के हिजाब पर दिए गए बयान पर बोले ऐसा बयान संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान न करने वाला है । अपील करूंगा कि संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को बनाये रखें । बाढ़ प्रभावित जगहों पर जाकर जनता का हाल जान रहे हैं, प्रभावितों को खाना और मकान दे रहे हैं ।
नगर निकाय चुनावों की तैयारी बैठक में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक , बोले सभी सीटे जीतेंगे


















