Advertisement

मुलायम सिंह यादव अमर रहे दी श्रद्धांजलि

कानपुर, समाजवादी पार्टी के स्व0 पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव जिनको नेताजी कहते हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की। कानपुर सुजातगंज स्थित वॉर्ड 99 के प्रत्याशी राजू पहलवान अंसारी नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजू पहलवान अंसारी ने कहा मुलायम सिंह जैसा नेता ना कभी हुआ है और ना होगा जब देश के रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने फौजियों के लिए बड़े-बड़े कार्य किए पहले फौजी जहां पर शहीद होता था वहीं पर ही अंतिम संस्कार कर दिया जाता था लेकिन नेता जी देश के रक्षा मंत्री बने उन्होंने शहीदों का शव को उनके परिवार को सौंपने का नियम लागू कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में शब्बू बेग इरफान अहमद अजमत अली अली मोहम्मद फैज अंसारी वसीम अहमद मोहम्मद आरिफ चांद गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh