Advertisement

 उपहार पाकर थैंक्यू सांसद जी कह – भावुक होगयी नूर सबा..

 

– टीवी रोगी नूर सबा को गोद लेनेवाले सांसद पचौरी पहुंचे उसके घऱ…
– नूरसबा के भाई व छोटी बहन के भी इलाज व आत्मनिर्भर होने तक शिक्षा दीक्षा का उठाया जिम्मा…

कानपुर नगर 17 अक्टूबर । ” जिसका कोई नही उसका तो खुदा है यारो मैं नही कहता किताबों में लिखा है यारों..” इस फ़िल्मी गाने को नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया है वे सिर्फ नगर विकास की राह आगे नही रहते औचक रूप से शहर के किसी भी गली मोहल्ले में पहुँच कर जनमानस को मिलने वाली जनसुविधाओं की जानकारी की वास्तविकता की परख करने पर भी निकल पढ़ते है बीते माह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के निर्देश पर टीवी रोग मुक्त भारत के अभियान की अलख जगा कर विश्व टीवी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर सांसद ने थाना ग्वालटोली अंतर्गत मकबरा हाते में रहने वाली अनाथ मुस्लिम बेटी ” नूर सबा ” जो की गंभीर टीवी रोग से पीड़ित है उसे गोद लेकर उसके पूरे इलाज व पढ़ाई का खर्च सांसद निधि से वहन करने निश्चय किया था…इसी क्रम में दीवाली त्यौहार के मद्देनजर सोमवार की दोपहर वे अचानक ग्वालटोली क्षेत्रअंतर्गत मकबरे स्थित नूर सबा के आवास पर पहुँचे जहां सांसद ने नूर सबा को दीपावली का उपहार देते हुये फल टोकरी व एक माह का राशन के साथ आर्थिक मदद भी दी इसके साथ की नूर व उसके परिवार में उसके दादी व दादा से मिले तथा नूर उसकी छोटी बहन को आत्मनिर्भर होजाने तक सम्पूर्ण शिक्षा व दीक्षा एवं उसके छोटे भाई के कान की बीमारी के इलाज का भी भरोसा दिलाया।
इस बावत सांसद में बताया की मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में हम सभी को भूमिका निभानी है जिसके तहत उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को बुलाकर पीड़ित व उसकी बहन के इलाज में कोई कोहतायी न बरतें जाने के निर्देश भी दिए साथ ही टीवी रोगी को सरकार की ओर से पोषण हेतु आर्थिक सहायताराशि भी शीघ्र पास करवाने को कहा है। दीवाली पर सांसद से उपहार पाकर भावुक अंदाज में सरकार वा सांसद का धन्यवाद दिया उसने बताया की वो अनाथ थी माता व पिता दोनों गुजर जाने के बात जैसे तैसे हाई स्कूल कीशिक्षा उसने अपनी मेहनत के बलबूते ग्रहण की पर परिवार में बूढ़े दादा दादी तथा एक छोटा भाई व छोटी बहन के भरण पोषण का निर्वहन वो खुद रोजमर्रा चप्पल कम्पनी को सोल व बद्धि तैयार करने पर मिलने वाले मेहनताने से करती है उसने भावुक अंदाज सांसद को पिता तुल्य अभिवाहन कह कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी कोरी, पूर्व पार्षद प्रत्यासी कपिल गुप्ता, क्षेत्रीय ज़नो में धीरज गुप्ता मोहम्मद ताज, आदि सैकणों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh