Advertisement

व्यापारियों का नारा है ऑनलाइन ने बिगाड़ा है

कानपुर।सपा समर्थित उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल ने ऑनलाइन खरीददारी के विरोध में गोविंद नगर बाजार में दुकानदार और व्यापार बचाओ पद यात्रा निकालते हुए अपील करी की इस दीपावली पर ऑनलाइन खरीददारी न करके मंदी, बंदी और महँगाई से परेशान दुकानंदार भाइयों की मदद करें और स्थानीय दुकानदारों से ही खरीददारी करें। दुकानदार का नारा है ऑनलाइन ने मारा है,ऑनलाइन शॉपिंग बंद करो, चौपट होता खुदरा व्यापार,कारण उसका ई व्यापार के नारे लगे।

नेतृत्व कर रहे प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की ई- कॉमर्स से खुदरा व्यापार को बहुत नुक़सान हो रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें ई- कोमर्स को बढ़ावा दे रही हैं।नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक मोहल्ले स्तर की दुकाने समाप्त हो जायेंगी ।10 साल बाद दुकानें नहीं दिखेंगी।इस त्यौहार ऑनलाइन खरीददारी न करके अपने आस पास के बाजार के दुकानदारों से ही खरीददारी करें।अभिमन्यु ने कहा की खुदरा व्यापारियों/दुकानदारों भाइयों,बहनों व उनके परिवारों के सम्मान व स्वाभिमान को ध्यान रखते हुए उनकी मदद करें।ऑनलाइन खरीददारी की जगह दुकानदारों से खरीददारी कर उनका त्यौहार भी सुखद बनवाएं।नोटबंदी,जीएसटी, लॉकडाउन और महंगाई से खुदरा व्यापारी व दुकानदार अपने अस्तित्व के लिए चिंतित हैं और जीवनयापन के संकट को झेल रहे हैं।कानपुर महानगर उपाध्यक्ष श्याम जी शर्मा ने कहा की ऑनलाइन खरीददारी को न कहें और दुकानदार भाइयों का सहयोग करें।

सरकार से मांग रखी गई की ऑनलाइन व्यापार पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त खुदरा व्यापारी/दुकानदार प्रोत्साहन शुल्क लगाया जाए,जीएसटी पंजीकरण में ऑनलाइन व्यापार कंपनियों को किसी भी छूट का लाभ न मिले और सरकार सुनिश्चित करे की ऑनलाइन सेल रिटेलर रेट पर ही हो ताकि खुदरा व्यापारियों से सस्ता माल ऑनलाइन सेल में न बिक पाए।

प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव दीपू,प्रदेश महासचिव जय गुप्ता,कानपुर उपाध्यक्ष श्याम जी शर्मा,रविंद्र रक्सेल,उपाध्यक्ष काले खान, साकिफ कुरेशी,नसीरुद्दीन,प्रीतम सिंह,अमित चढ्ढा,रोहित सिंह समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh