Advertisement

क्षेत्रों में गंदगी के विरोध में सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

कानपुर, रावतपुर सुरेन्द्रनगर में दूषित पानी व गन्दगी की वजह से बढ़ रहे डायरिया के प्रकोप से क्षेत्रीय लोगों की जीवन रक्षा हेतु ।सपा पूर्व प्रत्याशी गोविंद नगर ने सम्राट विकास यादव ने गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड- 60 सुरेन्द्र नगर रावलपुर में दुषित पेयजल हो जाने से सैकड़ों लोग उल्टी दस्त  से अस्पताल में भर्ती हैं, और कई नव-जात बच्चों की भी जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों में भय का माहौल है।की संक्रमित क्षेत्र में सफाई, छिड़काव के अलावा शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु, जल निगम की वाटर लाइन सप्लाई को संक्रमित क्षेत्र के घरों से जोड़ा जाय। संक्रमित क्षेत्र से महज 300 मी. की दूरी पर जल निगम की वाटर लाइन सप्लाई संचारित हो रही है। संक्रमण का मुख्य कारण दूषित पेयजल ही है। क्षेत्रीय लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्य कराएं जिससे क्षेत्र में हो रही गंदगी से लोगों को निजात मिले। सम्राट विकास यादव सपा पूर्व प्रत्याशी गोविंद नगर, कलीम अहमद उर्फ राजू खान, नफीस ठेकेदार बाबू अली अंसारी फजलुर रहमान, इमरान, डॉ निसार,मनोज दिवाकर, शमशेर मौलाना , अभय प्रताप सिंह अनिल कुमार यादव जीतेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh