Advertisement

पुलिस आपके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें गश्त के दौरान व्यापारियों से बातचीत कर बोले इंस्पेक्टर

कानपुर आगामी त्यौहार तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कानपुर आउटर की बिल्हौर थाना पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया प्रशिक्षु सीओ बिल्हौर रंजीत सिंह व थाना प्रभारी अतुल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम तक बिल्हौर व मकनपुर कस्बे में पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। गश्त का नेतृत्व प्रशिक्षु सीओ रंजीत सिंह व इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने की।सीओ ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। वही इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।

विदित हो की त्यौहार के मद्देनजर पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ली इस दौरान कई लोग दूर से ही पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh