Advertisement

विशाल जागरण में भजनों व झांकियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

कानपुर। घंटाघर स्तिथ सुतरखाना होटल पार्क व्यू में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बीती रात मनीष शुक्ला एंड पार्टी के तत्वावधान में आयोजित मां भगवती जागरण एवं भव्य भजन संध्या में भक्ति गीतों की धूम छाई रही। गायक कलाकारों की सुंदर गीतों की प्रस्तुति तथा आकर्षक झांकियां देख पूरे पंडाल के श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। गणेश वंदना, हनुमंत अवतार, पूजन एवं आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर भक्ति गीतों का क्रम प्रारंभ हुआ, इसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मनीष शुक्ला एंड पार्टी की टीम ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के जरिए खूब जलवा बिखेरा। जागरण पार्टी ने अपने कई गीतों से पूरा समां बांध दिया। मिली है मइया हमको, बड़े नसीबों से चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। आदि तमाम भक्ति गीत पेश किए गए, जिसे सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। आयोजक संतोष बउवा साहू ने बताया कि जागरण में भोलेनाथ-पार्वती, शंकर तांडव, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, माता दुर्गा आदि की सुंदर झांकी निकाली गई, जो सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं जागरण में आए हुए भक्तों को सम्मानित किया गया। जागरण समापन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संतोष साहू शैलेंद्र साहू संदीप तिवारी समर्थ साहू दिनेश गुप्ता भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh