कानपुर। कुटुम्ब परिवार (सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा सर्मपण संस्थान) के द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन यूनियन क्लब फूलबाग मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्त महामन्त्री श्री कृष्ण गुप्ता बब्बू अध्यक्षा संगीता गुप्ता तथा सरंक्षक सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया । कुटुम्ब के स्थापना दिवस पर भगवान श्री गणेश जी एवं श्री जगन्नाथ स्वामी जी की डोली मे बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई ।अतिथियो का स्वागत एव परिचय तथा कुटुम्ब परिवार द्वारा दी जा रही सेवा समर्पण की सेवाओं के बारे मे जानकारी महामन्त्री श्री कृष्ण गुप्तबब्बू ने दिया। संस्था की महिला सदस्याओं के द्वारा माँ दुर्गा जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया साथ मे 5 युगल जोडियो के द्वारा बंगाली नृत्य की प्रस्तुति की गई। कुटुम्ब परिवार की बालिकाओं द्वारा डांडिया गरबा, बाला डॉस की बहुत सुन्दर प्रस्तुति की गई।
वही कार्यक्रम में राज ज्वेलर्स बिछिया हब ने महिलाओं के लिए खास ज्वेलरी का स्टॉल लगाया जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़कर ज्वेलरी की खरीदारी की राज ज्वेलर्स के ओनर टिल्लू गुप्ता ने बताया कि हमारी नया गंज स्थित दुकान पर चांदी के सभी प्रकार के वैरायटी की ज्वेलरी उचित दामों पर उपलब्ध है ग्राहकों के लिए खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है।
डांडिया आयोजन में महिलाओं ने जमकर ज्वेलरी की खरीदारी


















