Advertisement

लाजपत भवन सभागार, मोती झील , कानपुर , में श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति कानपुर-प्रांत द्वारा प्रस्तावित 151 किलोमीटर की ” मानव श्रृंखला ” के परिपेक्ष में व्यवस्था बैठक विभिन्न संगठनों , विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यो तथा सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों के साथ आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता स्वामी गंगेशानंद जी ने की , लगभग 260 संगठनों एवं समितियों के लोगों ने श्रृंखला के प्रति निष्ठा रखते हुए कई सुझाव दिए तथा व्यवस्था को मूल रूप देते हुए कार्यों का वितरण किया गया । गायत्री परिवार, आर्य समाज, कानपुर यूनिवर्सिटी , एचबीटीयू ,कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं कानपुर प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद , गुरु सिंह सभा, आर्ट ऑफ़ लिविंग, व्यापार मंडल तथा अन्य विभिन्य संगठन के प्रतिनिधियों ने श्री माधव! के प्रति हृदय से आस्था रखते हुए दोनों हाथ उठा कर संकल्पित हुए, 151 किलोमीटर की ” मानव श्रृंखला ” में पूर्णरूपेण भागीदारी के हस्ताक्षर को !
संस्था द्वारा घोषणा की गई कि 151 किलोमीटर प्रस्तावित ” मानव श्रृंखला ” में 1000 लोगों की भागीदारी करने वाले संगठन को सहयोगी संगठन का स्थान प्राप्त होगा तथा समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा इसके अतिरिक्त 100 सक्रिय सदस्यों की बैठक करने वाले को भी समिति सम्मानित करेगी और ४ दिसंबेर को होने वाली सामूहिक गीता पाठ के लिए सहयोगी संगठन का दर्जा दिया जाएगा।
कानपुर महानगर के हास्य सम्राट अन्नू अवस्थी द्वारा कानपुर की जनमानस से सहभागिता में हस्ताक्षर को आग्रह किया अन्नू अवस्थी ने कहां मानव श्रंखला के प्रति समर्पण ऐसा हो कि अपने अपार्टमेंट,घर के बाहर ही घर के सदस्य खड़े हो श्रंखला बना कर समिति को फोटो भेजे , ट्विटर तथा फेसबुक पर वायरल करें ” विश्व कीर्तिमान ” स्वत:ही स्थापित हो जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से पूज्य स्वामी गंगेशानंद जी, अमरनाथ जी प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) डॉ उमेश पालीवाल, के ए दुबे पद्मेश ,पं. कृष्ण कुमार दुबे ” मुन्ना दुबे ” गायत्री परिवार के ज़ोनल प्रभारी आर सी गुप्ता, स्वामी बृज माधव दास प्रभु ( इस्कॉन मंदिर ), दंडी स्वामी रामानंद , डॉ रोचना विश्नोई, अन्नू अवस्थी ( हास्य कलाकार), गुड्डन दीक्षित, हरविंदर सिंह लॉर्ड, बलराम नरूला, डॉ प्रवीण कटियार (छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय), प्रोफेसर नीरज सिंह (कुलसचिव , एच.बी. टी. यू) , मधुराम जी- विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री,भूपेश अवस्थी, कमल त्रिवेदी, परमानंद शुक्ला, गुरविंदर सिंह छाबड़ा ( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), सुरेंद्र गेरा, सीतांशु राय (छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय) स्नेहा पांडे (छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय), अशोक तिवारी, योगेश तिवारी, गणेश तिवारी, गोविंद दुबे अनुराग माथुर आदि लोगों ने सहभागिता रखी ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh