Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में समस्त नोडल /प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नोडल /प्रभारी अधिकारी के साथ बैठक कर, उन्हें समयबद्ध रूप से दिए गए कार्यो को सम्पादित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की राज्य निर्वाचन आयोज द्वारा प्राप्त निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए समस्त कार्य को सम्पादित किया जाना है, जिसके अनुसार सभी को अलग अलग कार्यो के लिए नोडल बनाया गया है जिसे उनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण किया जाए ।
उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण उनके द्वारा किया जाए जिसमें मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राप्त कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार,एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, अपर जिला अधिकारी भू अध्याप्ति श्री सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री राजेश कुमार समेत समस्त विभागों के नामित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh