Advertisement

कानपुर। घाटमपुर के भीतर गांव ने एक बार फिर ट्राली पलटने से एक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। भीतरगांव सड़क पर कुछ दिनों पहले ट्राली पलटने से 26 मासूमों की जान चली गई थी। इसके बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठने से लोग मान नहीं रहे हैं। कल देर रात धरमपुर बंबा की ओर से एक ट्रैक्टर भीतर गांव की ओर जा रहा था। तभी ड्राइवर का संतुलन गड़बड़ा गया ट्रैक्टर ट्राली समेत खंड में जा गिरा। ड्राइवर तो दूर जा गिरा, लेकिन ट्राली में बैठे दो लोग बुरी तरह दब गए। कुछ देर में पीआरवी के सिपाही गश्त के लिए वहां से गुजरे। ट्रैक्टर ट्राली पलटी देख मौके पर रुक गए। ट्राली के नीचे दबे दो लोगों को निकालकर भीतरगांव सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh