Advertisement

अंजुमन फिदायाने मुस्तफा की जानिब से जुलूस ए गौसिया की तैयारियों को लेकर अहम बैठक

कानपुर , जुलूस ए गौसिया के सिलसिले में अंजुमन फिदायाने मुस्तफा कमेटी के तत्वधान में मस्जिद दीन मोहम्मद सौदागर फिटफुल गंज मे शहर काजी कानपुर मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही की अध्यक्षता में बैठक हुई ज्ञात हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत पीराने पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौसे आजम की याद में ग्यारहवीं शरीफ 7 नवंबर को मनाई जाएगी जिसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों से जुलूस ए गौसिया निकाले जाते हैं शहर के विभिन्न जुलूस में शहर काजी कानपुर शिरकत करते हैं  जुलूस की कयादत शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही करते हैं जिसको लेकर अंजुमन के लोगों ने मीटिंग का आयोजन किया जिसमें जुलूस के रूट का भी निरीक्षण किया गया जुलूस के संबंध में आने वाली दुश्वारियां को लेकर भी चर्चा की गई शहर काजी ने कहा कि यह जुलूस शहर का दूसरा बड़ा जुलूस है जुलूस मे लोग अदब और एहतराम से शामिल हो हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए यह जुलूस जिस शख्सियत के नाम से है उन्होंने हमेशा इंसानियत की खिदमत की हमको भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए उनके पैगाम को आम करना है मुख्य रूप से अंजुमन के सदर इब्राहिम बरकाती मोहम्मद इमरान अजहरी महामंत्री महबूब आलम खान रईस वारसी कारी सगीर आलम हबीबी अखलाक अहमद डेविड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh