Advertisement

अन्ना जानवरों से पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से की फरियाद

बांदा/

अन्ना जानवरों से पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से की फरियाद,जहां एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं को लेकर आए दिन जिला प्रशासन को निर्देश देते रहते हैं कि अन्ना जानवरों पर रोक लगाई जाए वहीं जिला प्रशासन योगी जी की साफ-सुथरी सरकार को धूमिल करने में कोई  कसर नहीं छोड़ते ऐसा ही हाल यूपी के बांदा में लगातार देखने को मिल रहा है

आपको बता दें पूरा मामला थाना कोतवाली देहात अंतर्गत जमालपुर गांव का है जहां अन्ना जानवरों को लेकर गांव के लगभग आधा सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से अन्ना जानवरों को लेकर फरियाद की और कहा कि अभी 40% फसल नष्ट हो चुकी है अगर अभी भी अन्ना जानवरों की व्यवस्था नहीं की गई तो अब पूरी फसल नष्ट हो जाएगी और किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा बाहर पलायन करने को मजबूर हो जाएगा और किसानों ने यह भी कहा कि अगर शासन और प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी तो हम सभी किसान रोड जाम करेंगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh