Advertisement

घाटमपुर में मतांतरण कराने का मामला पैसे का लालच देकर बना रहे थे ईसाई,

घाटमपुर में मतांतरण कराने का मामला: पैसे का लालच देकर बना रहे थे ईसाई, बजरंगदल की शिकायत पर पुलिस ने पादरी समेत चार पर दर्ज किया मुकदमा

घाटमपुर में बजरंग दल ने नगर में ईसाई मिशनरियों पर मतांतरण करने का आरोप लगाया था। बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को ईसाई मिशनरियों ने रुपये का लालच देकर मतांतरण कराने के लिए प्रेरित किया था। सोमवार को पुलिस ने पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

पादरी समेत चार पर मुकदमा दर्ज, पैसे का लालच देकर करवाते थे धर्म परिवर्तन
घाटमपुर में बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री, कार्यकर्ता – ईंशू अवस्थी, शिवम मिश्रा, रोहित सचान, रामशंकर प्रजापति, अनुराग तिवारी, रामशंकर प्रजापति, वीरेंद्र तिवारी समेत 30 कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार को घाटमपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया था, कि पादरी जगराम सिंह, साथी प्रकाश सोनारे, राजेश संखवार, प्रकाश सोनारे की पत्नी अज्ञात पर नगर समेत क्षेत्र में गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर मतांतरण कराने का आरोप लगाया था। बजरंग दल के का आरोप था, कि पादरी ने उनके कार्यकर्ता ईशू अवस्थी को मतांतरण करने के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया था, जिसपर पुलिस ने सोमवार को पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जब हमने मामले में घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबाबू से बात की तो उन्होंने ने बताया कि तहरीर के आधार पर पादरी समेत चार लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh