Advertisement

नाबालिग किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार,

बांदा (यूपी)

नाबालिग किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार, जनपद से एक अपहरण का मामला सामने आया है जिसमें बताया गया 16 वर्षीय किशोरी को जबरदस्ती अपहरण करके ले गए पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। आपको बता दें पूरा मामला जनपद बांदा के थाना बिसंडा का है जहां पर एक किशोरी घर में अकेली थी तभी रामविलास पुत्र रामसेवक एवं दीपू पुत्र अज्ञात मिलकर के युवती को अतर्रा स्टेशन ले गए बाद ट्रेन में बैठा कर कहीं ले जा रहे थे तभी परिजनों के द्वारा पीछा करके किसी स्टेशन में उतारकर के घर ले आया गया है।
बताया गया की आरोपियो के द्वारा पीड़िता व पीड़िता के परिवार वालों को धमकी दी गई की मामले के बारे में अगर किसी को जानकारी दी तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा से गुहार लगाई है। मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजा जाए एवं पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
वही मामले में सीओ राकेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया की एक लड़की को अपहरण करके ट्रेन से ले जाया जा रहा था परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों के द्वारा लड़की को किसी स्टेशन से उतार कर के घर लाया गया है परिजनों की तहरीर के हिसाब से अपहरण का मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है।

तनीषा सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh