Advertisement

कानपुर दक्षिण बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि अर्पित की

कानपुर, दिसंबर क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर निवासी क्षेत्रके बहुत ही चर्चित एवं प्रतिष्ठित मैंथा के पूर्व जेस्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं चौहान बस सर्विस के मालिक भारत सिंह चौहान का आज त्रयोदशी तथा शांति पाठ में कानपुर दक्षिण बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता पंडित धर्मेंद्र त्रिवेदी ने अपने दर्जनों वाहन स्वामियों के साथ उनके निवास स्थान रंजीतपुर पहुंचकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी । ज्ञात हो कि किसान नगर के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से भारत सिंह चौहान का निधन हो गया था चौहान की चौहान बस सर्विस के नाम से कई बसे रामादेवी से किसान नगर तक संचालित है तथा एसोसिएशन में महती भूमिका का निर्वाहन करते थे उसी क्रम में आज कानपुर दक्षिण बस आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी के साथ में कई वाहन स्वामियों ने आकर श्री चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एवं कई क्षेत्रीय नागरिकों तथा समाज सेविकाओ शुभचिंतकों का जमावड़ा रहा त्रिवेदी ने बताया भारत सिंह चौहान बहुत ही सरल एवं सौम्य तथा परोपकारी व्यक्ति थे किसी भी व्यक्ति के साथ कोई समस्या आने पर उसके कंधों में कंधा मिलाकर हमेशा सहयोग करते थे दक्षिण बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी के साथ में सपा नेता महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर प्रधान गोविंद यादव पाठक बस सर्विस के मालिक राजा पाठक कामतानाथ बस सर्विस के मालिक राजेश पांडे राजेंद्र प्रसाद शर्मा लाला पंडित अनुज सिंह चौहान मुन्ना सिंह राठौर प्रदीप सिंह चौहान रविंद्र सिंह राजावत, रविंद्र सचान सोनू भार्गव आदि लोग मौजूद थे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh