Advertisement

केक काटकर मनाया सेवा दिवस

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप बनाया। जानकारी देते हुए सपा पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने बताया कि उनके जन्मदिवस को सपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस की रुप में मनाया जिसमें सबसे पहले कैंप कार्यालय पर केक काटकर मुंह मीठा कराया गया। तथा इसके उपरांत अनाथ बच्चों को कपड़े, रंग, पिचकारी, पापड़, गुजिया भेट की गई। रंगों के त्यौहार पर कोई बच्चा खुशी के रंग से दूर न रहे इसलिए यह कार्य किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक अमिताभ बाजपेई, नन्दलाल जायसवाल, अभिषेक गुप्ता मोनू, अमित मल्होत्रा बब्लू, निशान्त गुप्ता, पुण्य जैन, प्रदीप सिंह, आशीष मल्होत्रा, सगीर अहमद, आशीष जायसवाल, सागर जायसवाल, सागर गौड़, प्रशान्त मोहन जायसवाल, विक्की आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh