कानपुर। V.C.E.C TALLY ACADEMY, KANPUR के द्वारा हरजिंदर नगर, कृष्णा काम्प्लेक्स पर शर्बत वितरण का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा एवं ऋचा वर्मा के द्वारा संजीव महाना (बिट्टू महाना) को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। फिर संस्था के पदाधिकारी कुलदीप नारायण श्रीवास्तव के द्वारा संजीव महाना को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संजीव महाना के द्वारा पूजन करने के उपरांत सभी क्षेत्र वासियों को ठन्डे शर्बत का वितरण प्रारंभ किया गया। संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा ने बताया कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से इस तरह का सामाजिक कार्य करती आ रही है, जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए हमें इंसानों के साथ साथ पशु पक्षियो के बारे में भी सोचना चाहिए इस प्रचंड गर्मी को देखते भी जल भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए।
जल्द ही इस संस्था की कानपुर में सिल्वर जुबली होने वाली है जिस उपलक्ष्य में कई नये कोर्स को लांच किये जायेंगे जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। शरबत वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू भारती, प्रिंस वर्मा, युवराज वर्मा, कात्यायनी आदि का सहयोग रहा।
V.C.E.C TALLY ACADEMY, KANPUR के द्वारा हरजिंदर नगर, कृष्णा काम्प्लेक्स पर शर्बत वितरण का आयोजन हुआ


















