Advertisement

मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड संचालक व उनके के गुर्गे

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़

हाइवे के कई चौराहों पर धड़ल्ले से संचालित अवैध ऑटो टैक्सी ई रिक्शा स्टैंड।

मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड संचालक व उनके के गुर्गे।

अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड संचालकों के सिर पर है राजनीतिक दलों का हाथ। आपको बताते चले कि पिछले बीते समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में चल रहे अवैध ऑटो टैक्सी ई रिक्शा स्टैण्ड संचालकों पर कार्यवाही का आदेश जारी हुआ था लेकिन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्टैण्ड संचालकों पर कार्यवाही के नाम पर खानापूरी कर कुर्सी तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
शहर के किसी भी चौराहों पर आपको यह नजारा देखने को मिल जाएगा।
उसी तरह कानपुर के नौबस्ता चौराहे के चारो ओर ऑटो टैक्सी ई रिक्शा चालकों की मनमानी भी कैमरे में कैद हो गई। नौबस्ता से रामादेवी, नौबस्ता से भौती बाईपास, बारह देवी से गल्ला मंडी की ओर चलने वाले ई रिक्शा, ऑटो, टैक्सी जाम का कारण बना रहता है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। वही नौबस्ता चौराहे पर लगने वाले अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड संचालक गुर्गे सिर्फ वसूली करते दिखते हैं इन गुर्गों के चौराहों पर आतंक कर रहे ऑटो टैक्सी ड्राइवर द्वारा चौराहों पर मनमानी , व सवारियों के चक्कर में उल्टी दिशा में वाहनों को पार्क करना जबरन सवारियों को घसीटना, सवारियों के चक्कर में लड़ाई झगडे होते हैं। इन अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड संचालकों को प्रशासन का कोई भय नहीं रहता है ऐसे में इस दृश्य को देखने से साफ जाहिर होता है कि कही न कही प्रशासन, व नगर निगम में अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है । जो अवैध ऑटो टैक्सी ई रिक्शा स्टैण्ड संचालकों को बढ़ावा देता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh