Advertisement

श्रमिक कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता:- सांसद पचौरी

कानपुर । कानपुर लोकसभा के अन्तर्गत पाण्डुनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा योजना चिकित्सालय का निर्माण वर्ष 2016 में प्रारम्भ हुआ था। 376 करोड़ रुपया की लागत से बना यह अस्पताल लगातार विवादों में बना रहा। श्रमिकों के उपचार की बढ़ती समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2021 से लगातार प्रयासरत कानपुर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी दिनांक 06 जनवरी 2023 को पुनः श्रम मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी से भेंट कर पाण्डुनगर स्थित कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी सुविधायुक्त बनाकर श्रमिकों के लिए प्रारम्भ करने की मांग की गई थी। सांसद पचौरी जी ने मंत्री जी को पत्र के माध्यम से उपरोक्त चिकित्सालय की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि मंत्रालय के उच्च अधिकारी यदि इस विषय पर ध्यान देते तो अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर नही होती तथा सरकारी धन का दुरूपयोग न होता।

सांसद पचौरी जी की माँग पर माननीय श्रम मंत्री, भारत सरकार द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा योजना चिकित्सालय पाण्डुनगर, कानपुर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधीन लेने तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय, जाजमऊ, कानपुर को राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
सांसद पचौरी जी द्वारा पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया गया कि उपरोक्त चिकित्सालयों के हस्तांतरण के उपरांत शीघ्र कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पांडुनगर, कानपुर में चिकित्सकों/पैरा मेड़िकल स्टाफ की नियुक्त भी कर दी जाएगी ताकि कानपुर लोकसभा के श्रमिकों व उनके परिवारों को उत्तम प्रकार से चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

सांसद सत्यदेव पचौरी जी द्वारा माननीय श्रम मंत्री जी को इस ऐतिहासिक श्रमिक हित के निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण के मूलमंत्र के साथ निरंत कार्य कर रही है। सांसद पचौरी ने कहा कि श्रमिक भाईयों एवं उनके परिजनों को उच्च कोटि का उपचार सुविधा उपलब्ध हमारी सरकार की प्रथमिकता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh