Advertisement

पहली टीएसएच पैरा यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में नगद पुरस्कार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में पहली बार टीएसएच पैरा यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार 24 सितंबर को ‘द स्पोर्ट्स हब’, आर्य नगर में आयोजित होगी। कानपुर टेबल टेनिस एसोसियेशन के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने पत्रकार वार्ता में दी श्री पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य राज्य के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य ‘द स्पोर्ट्स हब’ को मिला है इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 10 कैटेगरी में मुकाबले होंगे, जिसमें से पांच स्टैंडिंग और पांच सीटिंग होंगें
श्री पाठक, जोकि कानपुर टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि विजेता खिलाड़ी को पांच और उप विजेता खिलाड़ी को तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा जबकि सेमी फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को दो-दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के प्रांत प्रचारक श्री रामजी करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह मुख्य अतिथि और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन विशिष्ट अतिथि होंगे। पत्रकार वार्ता में द स्पोर्ट्स हब के मैनेजर स्पोर्ट्स ओंकार कुलकर्णी, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन व आयोजन सचिव सुनील सिंह भी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh