Advertisement

हम किसी से नहीं है कम क्योंकि सबको खरीदने का रखते हैं दम

 

यूपी के उन्नाव से एक मामला जो पूरे भारत में चर्चा का विषय बन चुका है,, उन्नाव के इकलाख नगर में बीते दिन पहले हिंसक हुए कुत्ते को तीन लोगों ने मार डाला था.. जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल होते ही बीजेपी सांसद मेनका गांधी के कहने पर उन्नाव कोतवाली में मुकदमा लिखा गया. जब इस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट करनेUPTV7 की टीम  पहुंची तो वहां के लोगों ने बताया कि इलाके की रहने वाली एक महिला कुत्तों को कच्चा मांस खिलाती है जिसके चलते कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं.. बीते 20 दिन के अंदर दो दर्जन से अधिक लोग कुत्ते शिकार बन चुके है.. वही जब इलाके के लोगों ने मामले की शिकायत महिला से की तो महिला ने उनको धमकाते हुए वहां से भगा दिया.. इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस चौकी से लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाए बावजूद इलाके के लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है.. ग्राउंड रिपोर्ट में दिखा कि उस महिला के घर के बाहर आधा दर्जन आवारा कुत्ते घूमते हुए नजर आ रहे थे.. इलाकाई लोगों में खौफ था.. अब इलाके के लोग जब घर से बाहर निकलते है तो अपने बचाव के लिए हाथ में डंडा लेकर निकलते है.. वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि कुत्ते आदमखोर हो गए हैं गली से गुजरने वाले मासूम बच्चों को शिकार बनाते है..

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh