Advertisement

ट्रान्जिट ओरिएन्टेल डेवलपमेंट नीति के संबन्ध में केडीए वीसी ने की बैठक

कानपुर मेट्रो के विकास के साथ-साथ अब मेट्रो के आसपास की जगह को केडीए विकसित कर इस्तेमाल में लेने जा रहा है मंगलवार को कानपुर केडीए सभागार मे कानपुर मेट्रो के आस पास की जगह को विकास के रूप में परिवर्तन करने के संबंध मे केडीए वीसी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई

विशाख जी अय्यर ने बताया कि निकट में ही हम लोगों ने दो ढाई महीने के अन्दर ही टीओडी यानि ट्रान्जिट ओरिएन्टेल डेवलपमेंट जोन का डिमार्केशन करते हुए बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है जीओ के तहत मेट्रो की जो लाईन है उसके 500 मीटर दोनो साईड के टीओडी(ट्रान्जिट ओरिएन्टेल डेवलपमेंट )जोन है हम लोगों ने टीओडी जोन को डीमार्केट किया है साथ ही आगे आम जनमानस से आपत्ति एवं सुझाव भी लिए जाएंगे लेकिन उससे पहले बोर्ड के अनुमोदन को औपचारिक रूप से प्राप्त करने के लिए आज प्रस्तुत किया जाएगा

केडीए वीसी ने कहा कि मेट्रो के लाईन के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे तक विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए टीओडी( ट्रान्जिट ओरिएन्टेल डेवलपमेंट ) जोन का डिमार्केशन हेल्थ फुल रहेगा और मेट्रो के साथ-साथ मेट्रो की आसपास की जगह को भी सुनिश्चित कामों के लिए उपयोग किया जाएगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh