Advertisement

पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर हत्याकांड का किया खुलासा, शराब पीने के विवाद में हुई थी ढोल बजाने वाले की ह्त्या

कानपुर:

नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है,,,पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,,,पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया वास बेसिन का पाइप, डंडे और बेल्ट बरामद की,,,
आपको बता दे की मांगलिक कार्यों में ढोल बजाने वाले राम नारायण का शराब पीने को लेकर उसके चार दोस्तों से विवाद हो गया था,,,जिसके बाद रामनारायण के दोस्त सुशील, रंजीत, शिवम और अंकित ने पाइप डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी,,,जिससे रामनारायण की वारदात स्थल पर ही मौत हो गई,,,हत्या की वारदात को छुपाने के लिए चारो ने रामनारायण के शव को बोरे में भरकर एक अभियुक्त के घर में छुपा दिया था,,,चारों अभियुक्त शव को ठिकाने लगाने का इंतजार कर रहे थे,,,लेकिन हत्या की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अपना जाल फैला चुकी थी,,,जिसका नतीजा यह निकला की हत्या के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh