Advertisement

कानपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाणिज्य कर कार्यालय लखनपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया

कानपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाणिज्य कर कार्यालय लखनपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया । पार्टी के पदाधिकारी ने कहा की कानपुर औद्योगिक नगरी है, उसे खत्म करने का प्रयास सरकार कर रही है। सरकार ने पहले जीएसटी कानून लाया और अब एक अध्यादेश पास करके कानपुर के ट्रिब्यूनल को समाप्त करने का काम सरकार कर रही है। इससे व्यापारी परेशान होगा टर्मिनल को कानपुर से समाप्त करके प्रयागराज या लखनऊ स्थानांतरित करने की बात भी कही गई है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के साथ व्यापारी भी पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर मांग की गई, कि कानपुर से ट्रिब्यूनल को न समाप्त किया जाए ।इससे व्यापारी वर्ग अपनी शिकायत और समस्याएं हल करने का काम करते हैं। कानपुर मे ट्रिब्यूनल ना होने पर उन्हें अपनी दुकानें बंदकर के अन्य शहरों में शिकायत करने के लिए जाना होगा।

शहर के लखनपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के साथ व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता और व्यापारियों ने कार्यालय के गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी की । इसके बाद एक ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहा की कानपुर शहर औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। बड़े-बड़े व्यापार कानपुर से किए जाते हैं। सरकार पहले ही जीएसटी लगाकर व्यापारियों को परेशान कर चुकी है। इसके बाद अब एक नए अध्यादेश लाकर कानपुर शहर में बने चार ट्रिब्यूनल को खत्म करने का काम किया जा रहा है। व्यापारी ट्रिब्यूनल में अपनी शिकायत और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जाता है। लेकिन कानपुर में ट्रिब्यूनल समाप्त होने पर व्यापारियों को इधर-उधर भटकना पड़ेगा। कानपुर शहर से ट्रिब्यूनल को हटाकर लखनऊ या प्रयागराज में बनाए जाने की बात चल रही है। ऐसे में व्यापारी समाज अपना कारोबार करेगा या प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर काटता रहेगा। इस तरह से कानपुर की व्यापारिक और कारोबारी छवि को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और यहां का व्यापारी कानपुर की पहचान और औद्योगिक नगरी की पहचान को कभी खत्म नहीं होने देगा। इसके लिए विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। ज्ञापन देकर सरकार से यह मांग की गई है कि कानपुर से ट्रिब्यूनल को न समाप्त किया जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh