कानपुर जाजमऊ जुलूस मोहम्मदी का हर चौराहे व गलियों में रोक कर लोगों ने किया स्वागत व नबी के नाम से खूब बांटा फल व खाने पीने की चीज और लुटाया लंगर।
वही जुम्मेरात 28 तारीख को जुलूस ए मोहम्मदी का निकाला गया जुलूस का संचालन मखदूम शाह आला के पास से मौलाना कारी हसीब अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया जुलूस ए मोहम्मदी मखदूम नगर से शीतला बाजार अशरफाबाद पुरानी चुंगी से होते हुए नई चुंगी पर पहुंचा, जिसे सिविल डिफेंस ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर बखूबी निभाया, कारी हसीब अख्तर ने नई चुंगी चौराहे पर जुलूस में शामिल हुए हजारों लोगों के साथ पूरे देश और शहर के लिए दुआ मांगी गई। दुआ खत्म होने के बाद कानपुर जिला प्रशासन व नगर निगम कैंट ए सी पी बृज नारायण सिंह व जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिसोदिया सारे पुलिस स्टॉफ का ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार में प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे शांतिपूर्वक इस त्यौहार को मनाया गया। इस मौके पर कारी हसीब अख्तर ,हाजी अबरार , सदर नदीम खान, सैयद रिजवान,शबाब अबरार आदि समाज सेवक लोग मौजूद रहे।


















