कलानिधि सेंटर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तीन दिवसीय ताल तरंगिनी उत्सव का आयोजन किया जाएगा. कानपुर के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन बेंगलुरु से आये हुए कलाकार भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगे. इस उत्सव के दूसरे दिन बेंगलुरु की सात प्रसिद्ध नृत्यांगना अपनी प्रस्तुति देंगी. इसी दिन कलानिधि की पूर्व छात्राएं 25 सालों से अटूट संबंध को विराट वृक्ष के रूप दर्शाती शाखा की प्रस्तुति देंगी.
कलानिधि की डायरेक्टर डॉ सुचित्रा खन्ना ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन कलानिधि के 52 युवा छात्राओं द्वारा गूँज नृत्य की प्रस्तुति अंतर्गत सृष्टि, योग क्रिया, शिव विष्णु शक्ति का समावेश नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस पर आधारित राम कथा का मंचन होगा.
कानपुर: कलानिधि आयोजित कर रहा कला का नया आयाम, भरतनाट्यम के साथ राम कथा की होगी प्रस्तुति


















