Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दबंग भूमाफियाओं पर लगाम लगाने के लिए बुलडोजर नीति चलाई है

कानपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दबंग भूमाफियाओं पर लगाम लगाने के लिए बुलडोजर नीति चलाई है,,,उनकी यह मुहिम बहुत हद तक कारगर भी रही,,,जमीनों पर कब्जा करने वाले दबंग भूमाफिया पर योगी का हंटर ऐसा चला की सब भूमिगत हो गए,,,लेकिन कानपुर में कुछ ऐसे माफिया अभी भी सक्रिय होकर बुजुर्ग और मजलूमों की जमीन पर कब्जा किए बैठे है,,,
ताजा मामला कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के गज्जू पुरवा का है,,,,जहा पर कुलीबाजार निवासी 75 वर्षीय एजाज अहमद की जमीन पर दबंग भूमाफिया मोहम्मद निसार खान ने कब्जा कर लिया,,, एजाज अहमद ने कई साल पहले गज्जू पुरवा में अराजी की जमीन खरीदी थी,,,लेकिन तबियत खराब होने के चलते वो उसकी देखभाल नहीं कर सके,,, जिसका फायदा उठाकर भूमाफिया मोहम्मद निसार खान ने कब्जा कर लिया,,,इतना ही नहीं उस भूमाफिया ने उस जमीन को कई टुकड़ों में लोगों को बेच दिया,,,अब उस जमीन पर अवैध लेदर कारखाना और मकान बन गए,,,
असली हकदार एजाज अहमद एक बार अपनी जमीन को देखने पहुंचे तो भूमाफिया ने अपनी दबंगई का परिचय देते हुए उनको वहा से भगा दिया,,,जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई,,,लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई,,,
अब पीड़ित बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है,,,पीड़ित पीड़ित को आशा ही नहीं उम्मीद भी है की मुख्यमंत्री उनकी बात को सुनकर इंसाफ जरूर दिलाएंगे,,,।
बाइट: साहू कुतुबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष नीति प्रचार सेवक संघ

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh