Advertisement

लापता नाबालिक पुत्री के लिए पिता लगा रहा है पुलिस से न्याय की गुहार

कानपुर। थाना बिल्हौर अंतर्गत पीड़ित पिता ग्राम-मोहम्मदपुर चंडारी निवासी की नाबालिग पुत्री 17 वर्ष, 18 तारीख को घर से बिल्हौर दवा लेने व रिचार्ज कराने गयी थी उसके बाद वह घर वापस नही पहुँची। नाबालिक बेटी का पूरा परिवार अपनी पुत्री को ढूंढने का प्रयास करता रहा लेकिन पीड़ित पिता को जानकारी हुई नाबालिक पुत्री के पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामवासी दीपक कुमार पुत्र राम आसरे एवं राजू पुत्र विजय कठेरिया यह लोग मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर कही पर आपने साथ ले गये हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को जानकारी दी उसके बाद बिल्हौर पुलिस ने एफआईआर सिर्फ दीपक के खिलाफ दर्ज की गयी लेकिन सप्ताह से भी ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी बिल्हौर पुलिस द्वारा पीड़ित पिता की नाबालिग पुत्री की तलाश में असफल रही और सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में भी नाकाम रहीं। पीड़ित पिता ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार थाना पुलिस द्वारा टहला दिया जाता है। पीड़ित पिता ने कहा कि कहीं उसकी पुत्री की उन लोगो ने हत्या न कर दी हो, थाना बिल्हौर पुलिस अभियुक्तों से मिली हुई है। संतोषजनक कोई भी कार्यवाही नही कर रही है। पीड़ित पिता थाना बिल्हौर पुलिस से अत्यन्त निराश होकर अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने व सकुशल बरामद किये जाने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में आकर अपनी नाबालिक पुत्री के लिए लगाई न्याय की गुहार पुलिस कमिश्नर द्वारा पीड़ित पिता को आश्वासन देते हुए बताया कि अभियुक्तों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही बिल्हौर पुलिस को कानपुर पुलिस कमिश्नर ने जल्द ही नाबालिक को सकुशल बरामद करने के लिए आदेश दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh