Advertisement

लखनऊ में एलिवेटेड निर्माण के चलते डायवर्जन लागू होने से भारी वाहन चालक हुए परेशान

कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड के निर्माण के चलते भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। जिलों के बाहर इन वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। ताकि लखनऊ शहर की तरफ न आ सकें। इससे निर्माण कार्य में दिक्कत और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। हाईवे पर राहगीरों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने एक अक्टूबर रात आठ बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। वहीं रामादेवी से लखनऊ के लिए जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने डायवर्जन के बारे में जानकारी दी।
झांसी-दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर देहात के भोगनीपुर से घाटमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा, जो चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज/रायबरेली, बछरांवा और मोहनलालगंज होकर लखनऊ जाएंगे। हमीरपुर/कबरई रोड से आने वाले भारी वाहन घाटमपुर से डायवर्ट किए जाएंगे। इन वाहनों को चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज/रायबरेली, बछरांवा और मोहनलालगंज होकर लखनऊ जाने दिया जाएगा। झांसी व दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर नगर के रमादेवी चौराहे से चौडगरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को फतेहपुर, लालगंज/रायबरेली, बछरांवा, मोहनलालगंज होकर लखनऊ की तरफ जाने दिया जाएगा। कानपुर नगर से उन्नाव की तरफ आने वाले भारी वाहनों को उन्नाव के दही चौकी से डायवर्ट किया जायेगा, जो पूर्वा मोड़, मौरांवा, गुरुबक्शगंज, बछरांवा, मोहनलालगंज से होकर लखनऊ की तरफ आने दिया जाएगा। दिल्ली-आगरा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से लखनऊ जा सकेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh