कानपुर
वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत कानपुर चिड़ियाघर में जागरूकता अभियान चलाया गया….एक अक्तूबर से सात अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग चालीस स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया….इस दौरान स्कूली छात्राओं ने चिड़ियाघर के अंदर मनमोहक रंगोली बनाई….वन्य जानवरों का भेष धारण किए छोटे छोटे बच्चे सबको अपनी तरफ आकर्षित करते रहे
क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया की सात अक्टूबर तक चिड़ियाघर में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें शहर के स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे*


















