Advertisement

स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में रविवार को औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की,

कानपुर देश और प्रदेश को साफ स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी काफी प्रयत्नशील है,,,सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कानपुर नगर निगम द्वारा 15 सितंबर से वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,,,यह अभियान गांधी जयंती के अवसर पर समाप्त होगा,,,
स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में रविवार को औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की,,,कल्याणपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कटरी संकरपुर सराय में इसका आयोजन किया गया,,,नगर निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया,,,
औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है की शहर प्रदेश और देश स्वच्छ हो,,,उन्होंने बताया की नगर निगम के 110 वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है,,,उनका कहना था की सभी से एक घंटे का श्रमदान मांगा गया है,,,स्वच्छता अभियान में उपस्थित हुए सभी लोगो ने स्वच्छता में श्रमदान करने की शपथ ली,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh