उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला सत्र न्यायालय कानपुर नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर जिला जज प्रदीप कुमार दीप सिंह की अध्यक्षता व अपर जिला जज, सचिव शुभी गुप्ता के मार्गदर्शन में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन जिला जज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर 200 स्कूली बच्चों न्यायिक अधिकारियों ,बार-लायर्स के अध्यक्ष ,न्यायालय स्टाफ , पेरा लीगल सदस्यों की उपस्थिति में किया गया इस प्रभात फेरी में बच्चों ने उत्साह पूर्वक शहर वासियों से यह निवदेन किया की अपने आसपास स्वच्छता बनाएं इस मौके पर जिला जज ने स्वच्छता को लेकर सभी से शपथ ग्रहण करवाई जिला विधिक सचिव शुभी गुप्ता ने बताया कि हमें बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए और बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा इस अभियान में हम सभी पैरा लीगल सदस्य बस्तियां विद्यालय आदि जगहों में जा जाकर सभी को जागरूक करेंगे इस मौके पर बार अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रविंद्र कुमार आशुतोष बाजपेई योगेश बाजपेई अंकुश अग्रवाल दीपक अवस्थी चंद्रिका प्रसाद नित्य चावला राजकुमार पवन निहाल आदि उपास्थित रहें



















