Advertisement

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर एवं हैंडिकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया के द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर एवं हैंडिकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया के द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से रावतपुर गणेश नगर कानपुर में मनाया गया l
हैंडिकैप्ड संगठन ऑल इंडिया के संरक्षक श्री जगमोहन दीक्षित एवं अन्य वक्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग सत्य और अहिंसा तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए बताया की कैसे इन महान आत्माओं ने अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाने तथा गुलामी की जंजीरों से आजाद करने में अपना सर्वस्व निछावरकर समाज को समर्पित कर दिया l
कार्यक्रम का संचालन हिरदेश सिंह जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगमोहन दीक्षित जी,रामसेवक पाल जी, राधेश्याम गोस्वामी जी, ओमप्रकाश पाठक, आशीष शर्मा, रवि गुप्ता, फिरोज, नीरज प्रजापति, निशांत, अविनाश वाजपेई, संजय सिंह, राजेश सोनकर, शबाहत उल्ला, हरिनाथ प्रसाद, अभिषेक वर्मा, शिवकुमार निषाद, शिवमणि, अंकित कुमार, प्रत्यक्ष श्रीवास्तव, सहदेव, शिवकुमार निषाद, अमित सिंह, अंशुमा सिंह, पिंकी वर्मा, सीमा कुमारी, पिंकी शर्मा, शीला सिंह आदि प्रमुख थे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh