कानपुर
नजीराबाद थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की रहने वाली महिला पायल ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है…की शादी के आठ साल बाद पति और उसके परिजनों ने घर से बाहर निकाल दिया…जिस समय पीड़िता के साथ यह घटना कारित हुई…उस समय पायल गर्भवती थी…लेकिन ससुरालवालो को दया नही आई पीड़िता का आरोप है की गुजारे भत्ते और तलाक के लिए अदालत में केस दायर किया…जिसके बाद मुकदमा वापस लेने को लेकर लगातार धमकी मिल रही है…यह भी आरोप लगाया है….की अदालत जाते समय जेठ ओम प्रकाश और उसके दोस्त धमकाते रहते हैं…पीड़िता ने अपनी जानमाल की रक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है


















