Advertisement

पैसों के लेनदेन में जीजा के ऊपर हत्या करने का आरोप

कानपुर में पैसों के लेनदेन में जीजा के ऊपर हत्या करने का आरोप लगा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए मृतक गुड्डू उर्फ अशोक की भाभी गुड्डी ने बताया कि दिनांक 30 सितंबर को उनको सूचना मिली कि उनके देवर का शव गांव के तालाब में मिला है जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी बच्चे व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हत्या की आशंका लगी क्योंकि मृतक गुड्डू के गले में घाव का निशान था जिसकी सूचना उन्होंने शिवराजपुर थाने में दी और मृतक के बहनोई संजय उसके साथी शिवम, सुमित और एक अन्य साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी पीड़िता ने बताया कि मृतक गुड्डू और उसके बहनोई संजय का पैसे का लेन देन था घटना के कुछ दिन पहले मृतक गुड्डू ने अपने बहनोंई संजय से पैसे की मांग करी थी जिसमें उनका झगड़ा भी हुआ था इसी के चलते घटना के एक दिन पहले संजय गुड्डू को अपने साथ ले गया था और दूसरे दिन उसका शव तालाब में पड़ा मिला इस संबंध में उन्होने सभी बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाइए लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh