Advertisement

दबंगई के बल पर किसान के सैकड़ों हरे-भरे पेड़ कटवाए

उन्नाव। थाना गंगा घाट क्षेत्र में बुधवार की सुबह को रियल एस्टेट कारोबारी ने दबंगई के बल पर 100 से अधिक हरे-भरे पेड़ कटवा दिए। विरोध करने पर नईम, नदीम और फहीम ने गायब करने की धमकी दी। पुलिस को सूचना दी गई बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 15 वर्ष पहले 25 लाख रुपए में ज़मीन खरीदा था.. 23 लाख रुपए कैश दिए गए थे. बाकी बचे  रुपये रजिस्ट्री करने के बाद देने की बात हुई थी.. पीड़िता कई सालों से आरोपियों के घर का चक्कर काट रही है बावजूद उसकी जमीन उसके नाम नहीं लिखी जा रही.. ऐसे में पीड़िता कई बार पुलिस थानों के चक्कर काट चुकी है.. लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिल रहा है.. बुधवार की सुबह अचानक नईम, नदीम और फहीम इलेक्ट्रॉनिक आरी लेकर आए.. और कब्जे की नीयत से 100 से अधिक हरे भरे पेड़ कटवा डाले. जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने धमकी दिया है कि जमीन पर कब्जा हम ही करेंगे… अब न तो तुम्हारे रुपए वापस करेंगे और न तो तुम्हें जमीन देंगे.. पीड़िता ज़मीन पर कब्ज़ा होने के डर से काफी परेशान है.. पीड़िता ने थाना गंगा घाट में अपनी शिकायत दर्ज कराया.. पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि हर संभव में आपकी मदद की जाएगी…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh