Advertisement

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

कानपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ताजा मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज मंधना हाईवे से सामने आया। जहाँ, गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उधर सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक मनीष लक्षमणपुरवा गांव का रहने वाला था, वह टाइल्स का कारीगर था। गुरुवार सुबह वह अपने काम पर जा रहा था, इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। वहीं, पूरे मामले पर एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि, कार और बाइक का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमे एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मौके से गाड़ी बरामद कर कार चालक को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh