Advertisement

भू माफिया द्वारा जबरन मकान पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर पीड़ित ने कानपुर प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता

नौबस्ता थाना क्षेत्र में भू माफिया द्वारा जबरन मकान पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर आज पीड़ित मुन्ना लाल शर्मा ने कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता की….नौबस्ता थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में रहने वाले मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले लगभग 35 वर्षों से आराजी संख्या 1142 में निवास कर रहे हैं….उक्त भूखंड में मुन्ना लाल शर्मा व उनके भाई का कब्जा रहा है परंतु बीती 28-29 सितंबर को रात में एक भूमाफिया मोहम्मद सलीम द्वारा चौकी इंचार्ज से मिली भगत कर प्लांट पर कब्जा कर लिया और अपना ताला लगा दिया….पीड़ित मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के चौकी इंचार्ज मोहम्मद अकरम द्वारा क्षेत्र में सभी तरह के गलत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है….दबंग का साथ देकर मकान और प्लाटों पर कब्जा कराया जा रहा है….इनकी शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है….चौकी इंचार्ज व भूमाफिया मोहम्मद सलीम ने धमकी भी दी है…कि अगर ज्यादा अधिकारियों के चक्कर लगाओगे तो तुम और तुम्हारे परिवार को गायब कर दिया जाएगा

पीड़ित मुन्नालाल शर्मा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है….कि उनके प्लांट से भू माफिया का पर कब्जा समाप्त कराया जाए तथा उनको उक्त प्लाट में कब्जा दिलाया जाए

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh