Advertisement

कुरीतियों का तर्पण करने गंगा तट पर उतरेंगी बेटियां

युग दधीचि देहदान संस्थान कानपुर की बेटी बचाओ मुहिम के अन्तर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्भ में ही मार दी गई बेटियों को मोक्ष दिलाने हेतु नगर की विदुषी महिलायें व अपने हाथों से तर्पण एवं पिण्डदान की क्रिया पूरी करेंगी। इस अभियान में मंगलामुखी (किन्नर) समाज भी बड़ी संख्या में तर्पण कार्य करेगा। निवर्तमान प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की पोती उनकी पांचवी बरसी पर श्राद्ध व पिंडदान करेंगी। आज बिरहाना रोड स्थित एक रेस्टोरेण्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने कही, उन्होने यह भी कहा कि 8 अक्टूबर दिन रविवार को मातृ नवमी के पावन दिन नगर के सरसैया घाट पर ठीक दस बजे कार्यक्रम प्रारम्भ होगा।
इस महा अनुष्ठान का उद्घाटन कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण करेंगे, मुख्य अतिथि बहन नीलिमा कटियार होंगी, मुख्य पूजन अटल जी की पौत्री दामाद नन्दिता व सुमित मिश्रा करेंगे, विशिष्ट अतिथि कन्नौज के प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी पं. विनय दुबे जी होंगे। मुख्य यजमान संतोष अग्रवाल,मधुकर महाना व डॉ० आनन्द निगम रहेंगे। तर्पण में डा. किरन पाण्डेय, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. नीलम त्रिवेदी, डा. निशा गान्धी,पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा. अनीता गुप्ता, आदरणीय महाना के परिवार से भावना महाना, रमा महाना, साधना माहना, श्रमिक भारती से सीमा पाण्डेय, कु· छाया रहेगी।
संस्था द्वारा यह महा तर्पण वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष (२०२० कोरोना में नहीं) कराया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मनोज सेंगर के साथ डॉ. वी.सी. रस्तोगी (पू.सी.एम.ओ.) धर्मसंघ संयोजक पं. शेषनारायण त्रिवेदी ‘पप्पूजी’ , जग महेंद्र अग्रवाल व अनिल राय उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh