कानपुर,वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने भारतीय वन्यजीव संस्थान(WII )देहरादून के सदस्यों के साथ जसपत राय शिशु विद्या मंदिर और सेठ मोतीलाल खेडिया इंटर कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में देहरादून से मिस सिमरन अग्रवाल (राज्य को-आर्डिनेटर उत्तर प्रदेश,बाल गंगा प्रहरी), मिस सिमरन डोगरा (राज्य को -आर्डिनेटर,उत्तराखंड,बाल गंगा प्रहरी) ने खेल और प्रश्नोत्तर के जरिए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी दी,बच्चों ने खेल के जरिए वन्यजीव संरक्षण क्यों जरूरी है यह सीखा।वूमेन एम्पावरमेंट की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा और उनकी टीम ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।मंच का संचालन डॉ मनीषा और डॉ प्रीती ने किया।धन्यवाद ज्ञापन रूचि और डॉ.अर्चना ने दिया।कार्यक्रम में विनीता,पंखुड़ी,ममता, आभा,डॉ.अपेक्षा,विभा,किरन आदि संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जसपत राय शिशु विद्या मंदिर और सेठ मोतीलाल खेडिया इंटर कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया


















