कानपुर। देश प्रदेश के साथ साथ कानपुर शहर में सनातनी को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया इस पर विहिप और बजरंग के लोगों ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु बलिदान हुए लाखों वीर बलिदानी जिनके शौर्य, जिनके सतत प्रयास और संघर्ष के कारण ही आज श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जी में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है सनातन संस्कृति पुष्पित पल्लवित हो रही है। हमारे पूर्वजों के शौर्य तथा बलिदान के कारण ही आज हम हिन्दू हैं, हमारी संस्कृति सुरक्षित है। मुगलों अंग्रजों से लोहा लेने वाले पूर्वजों की शौर्यगाथा आज की युवा पीढ़ी को भी पता हो, युवाओं में भी शौर्य का जागरण हो अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनसे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्ररक्षा हेतु सर्वस्व समर्पण के भाव का जागरण हो,स्वावलंबी स्वाभिमानी राष्ट्रभक्त संस्कारित युवाशक्ति का निर्माण होयह शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य है वीरभूमि झांसी से 30 सितंबर को प्रारंभ हुई बजरंग दल के नेतृत्व में शौर्य जागरण यात्रा ने कानपुर महानगर में 5 अक्टूबर गुरुवार को भ्रमण किया।इस अवसर पर शहर के उघोगपति वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाना है हिंदू धर्म का कर्तव्य है और वह हमेशा सनातन धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
वीर बलिदानियों को नमन करते हुए शौर्य जागरण यात्रा ने किया कानपुर भ्रमण


















