कानपुर में मीडिया की आड़ में कथित संपादक एक महिला का लगातार शोषण कर रहा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाते हुए बेगम पुरवा निवासिनी जहांआरा ने बताया कि पृथ्वी राज सोनकर नाम का व्यक्ति जो कि अपना एक साप्ताहिक समाचार पत्र चलाता है एक मुलाकात के दौरान पृथ्वी राज उन्हे आठ हजार रुपए महीने की नौकरी बताकर अपने समाचार पत्र में बतौर रिपोर्टर नौकरी दी थी और जब दो महीने बीत जाने के बाद उन्होंने अपने काम की सैलरी मांगी तो टालमटोल करने लगे जब पीड़िता ने विरोध किया तो धर्म परिवर्तन व अवैध संबंध बनाने के लिए बोले और अपने समाचार पत्र में पीड़ित महिला के चरित्र के बारे में गलत बातें प्रकाशित कर दी पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत ज्वाइन कमिश्नर से करी तब जाकर बाबूपुरवा थाने में उनका मुकदमा पंजीकृत हुआ है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा रही है
कानपुर में मीडिया की आड़ में कथित संपादक एक महिला का लगातार शोषण कर रहा है


















