कानपुर में आगामी 11 और 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान एवं उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसियेशन द्वारा संयुक्त रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस एवं शुगर एक्सपो का आयोजन संस्थान मे किया जाएगा
प्रेसवार्ता करते हुए संस्थान के निदेशक नरेन्द्र मोहन ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस की थीम चीनी मिलों की स्थिरता के लिये आधुनिकीकरण एवं विविधता” है। कार्यक्रम में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, चीन, ईरान, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया आदि 12 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगें साथ ही आयोजित की जा रही एक्सपो में देश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित मशीनरी निर्माता एवं टेक्नालाजी प्रदाता कंपनियां अपने स्टाल लगा रही हैं।
निदेशक ने कहा कि इस कान्फ्रेंस के दौरान आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों ने संस्थान से विभिन्न विषयों पर अपना सहयोग लेने की इच्छा व्यक्त की है, उसको भी मूर्त रूप दिया जायेगा


















