कानपुर,वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII )देहरादून के तत्वावधान से के.एस.वी.एम.एजुकेशन सेंटर , आवास विकास में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी,वन्यजीव संरक्षण प्रायः विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए जागरूक करना है।बच्चों के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन रूचि अग्निहोत्री द्वारा किया गया।वूमेन एम्पावरमेंट की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा और उनकी टीम ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोहिनी बाजपेई जी मौजूद रही।मंच का संचालन सपना सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन किरन वर्मा ने दिया।कार्यक्रम में विनीता,ममता, डॉ प्रीती,विभा आदि संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


















