कानपुर-मुस्कुराए कानपुर के द्वारा दैनिक जागरण ग्रुप के साथ पूर्णचंद्र धर्मार्थ परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ राकेश वर्मा थे,जो कानपुर की कार्डियोलॉजी संस्थान के डायरेक्टर हैं,उन्होंने कहा कि मुस्कुराए कानपुर और दैनिक जागरण ग्रुप का यह सम्मलित प्रयास समाज के दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय है,वह स्वयं भी अपने अथक प्रयासों से कानपुर की जनता के लिए कॉर्डियोलॉजी आपके द्वारा तत्काल सुविधा कानपुर वासियों के लिए कानपुर की जनता की भागीदारी से संभव कर रहे है। इस कार्यक्रम के दौरान ही सिंगल यूज प्लास्टिक बॉटल को खत्म एवं कैरी योर ओन बॉटल की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अभिनव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन से सीमा निगम जी ने वहां उपस्थित महेन्द्र मोहन गुप्त चेयरमैन दैनिक जागरण ग्रुप को व अन्य सम्मानित सदस्यों को स्टील की बॉटल्स भेंट दी। कार्यक्रम में डॉ सुधांश रॉय संस्थापक मुस्कुराए कानपुर एवं डॉ उमेश पालीवाल,डॉ बी.एन.आचार्य, डॉ अनुराग मल्होत्रा, डॉ विकास मिश्रा, डॉ सोनिया दमेले,डॉ कविता अरोड़ा, डॉ राजेश चौबे, अध्यक्ष,सचिव मुस्कुराए उत्तरप्रदेश डॉ वंदना निगम, डॉ कामायनी शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ राव विक्रम एवं संयोजन डॉ अमित मिश्रा और डॉ वैभव सचान ने किया।



















