Advertisement

13 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर निगम के मुख्यालय में 2:00 बजे से विशाल धरना प्रारंभ किया गया विदित हो कि महासंघ द्वारा 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर नगर आयुक्त महोदय के माध्यम से माननीय नगर विकास मंत्री जी प्रमुख सचिव नगर विकास को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में चेतावनी दिया गया यदि 3 नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 4 नवंबर को राजधानी लखनऊ में प्रदेश निकाय कर्मचारी विशाल धरना प्रदर्शन कर कर अगले आंदोलन की घोषणा किया जाएगा जिसमें कार्यबहिष्कार एवं कार्यबंदी भी की जाएगी इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और शासन की होगी संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ एवं महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने कर्मचारियों के धरने पर कहा कि 1 अक्टूबर को अनुपस्थित आउटसोर्सिंग के 381कर्मचारी को 15 अक्टूबर तक सेवा में वापस नहीं लिया गया तो 16 अक्टूबर को एक सभा किया जाएगा और कानपुर में स्थानीय स्तर पर आंदोलन की घोषणा किया जाएगा जिसके अंतर्गत आवश्यकता पड़ी तो कार्यबंदी भी की जा सकती है
संघ के नेताओं ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम में कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, मृतक आश्रित नियुक्ति, कर्मचारियों का मेडिकल भुगतान, स्थाईकरण, प्रमोशन आदि नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। अंत मे नव आगंतुक अपर नगर आयुक्त श्री आवेश खान ने धरने पर आकर ज्ञापन प्राप्त कर कर्मचारियों को अस्वस्थ किया का ज्ञापन माननीय मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव महोदय को प्रेषित कर दिया जाएगा और स्थानीय मांगों पर भी नगर आयुक्त महोदय को अवगत कराकर मांगे पूरी करने का प्रयास किया जाएगा धरने में मुख्य रूप से देवी दिन भाऊ, रमाकांत मिश्रा, नीलू निगम, मुन्ना हजारिया, संजय हजारिया, पंकज शुक्ला, मन्नी लाल भारती, अकील मसूद, शिव शंकर मिश्रा, दिलीप तांबे, हिमांशु निगम, दिनेश गुप्ता रामनारायण अखरेट, राज किशोर मिश्रा, उस्मान अली, सुनील बाल्मीकि आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh