Advertisement

विशाल जन जागरण रथ यात्रा को लेकर तैलिक समाज ने की बैठक

कानपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में आगामी 31 अक्टूबर को विशाल जन-जागरण रथ यात्रा का आगमन होने जा रहा है। जिसकी बैठक हरसहाय डिग्री कालेज में सम्पन्न हुई। तैलिक समाज के अध्यक्ष नरेश साहू ने बताया कि संगठन द्वारा भगवान जगन्नाथ व मां कर्मा देवी रथ यात्रा और साहू राठौर जन जागरण रथ यात्रा कानपुर नगर में आगमन होना है यात्रा 5 सितंबर से झांसी से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से एकत्र होकर 31 अक्टूबर को कानपुर जिले में भृमण करेगी और यह यात्रा अन्य जनपदों से होते हुए 25 नवंबर को होने वाली तैलिक समाज की महा रैली लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मैदान में समापन होगी। जिसका उद्देश्य है की समझ में जागरूकता लाने के लिए और समाज को एकजुट बनाने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से डा. राम आश्रम साहू,पदम् साहू,साधना साहू,महावीर साहू,रामकिशन गांधी,सुनील साहू,संजय साहू,डॉ रविन्द्र गुप्ता,विकाश साहू,कार्यक्रम का संचालन नरेश साहू द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh